मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन के आगे कूदकर वृद्धा ने दी जान, प्रत्यक्षदर्शी हुए हैरान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन के आगे कूदकर वृद्धा ने दी जान, प्रत्यक्षदर्शी हुए हैरान

कानपुर। बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह कन्नौज से कानपुर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर 60 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर से प्लेटफार्म पर बैठी थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आई तो महिला ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक 60 वर्षीय वृद्धा ने ट्रेन के कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची बिल्हौर और रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की। उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने केवल इतना बताया कि सुबह काफी देर से वह रेलवे स्टेशन के आस-पास घूम रही थी। फिर कुछ देर बाद वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई और वहां पर बेचैन दिखी। ऐसा लग की उसे कहीं जाना हो और वह ट्रेन के आने का इंतजार कर रही हो। इस दाैरान जैसे ही कन्नौज से कानपुर आ रही एक मालगाड़ी स्टेशन पर पहुंची। उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सभी लोग रेलवे ट्रैक की ओर भागे लेकिन तब तक ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर चुकी थी। अभी तक वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लीज भेजकर आस-पास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें