मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में हर दिन औसतन पांच लोगों की हो रही हत्या : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में हर दिन औसतन पांच लोगों की हो रही हत्या : बाबूलाल मरांडी

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि झारखंड में प्रतिदिन औसतन पांच लोगों की हत्या हो रही है।मरांडी ने राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के आंकड़ों के हवाले से लिखा है कि इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है। इस दौरान सिर्फ आमलोग ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिए गए हैं। झारखंड में अपराध का ग्राफ चिंताजनक रूप से ऊपर चढ़ रहा है।बाबूलाल ने लिखा है कि विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन मुख्यमंत्री नागरिकों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि झारखंड में बढ़ता अपराध आमलोगों के जेहन में खौफ पैदा कर रहा है। यदि तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य की स्थिति और भयावह हो सकती है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत इच्छाशक्ति के साथ ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें