मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

‘गोड्डे गोड्डे चा 2’ में एमी विर्क की एंट्री, एक्टर बोले- कॉमेडी के साथ खास मैसेज वाली है यह फिल्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। पंजाबी सिनेमा के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले एक्टर एमी विर्क ‘गोड्डे गोड्डे चा 2’ फिल्म में नजर आएंगे। यह 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फीचर फिल्म के लिए सम्मानित ‘गोड्डे गोड्डे चा’ की सीक्वल है।

एमी ने कहा, “मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं जो मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश देती हों। ‘गोड्डे गोड्डे चा’ ने यही किया।”

उन्होंने कहा, “मैं पूरी टीम को राष्ट्रीय पुरस्कार और दर्शकों के प्यार के लिए बधाई देता हूं। इस खूबसूरत कहानी के दूसरे भाग में शामिल होना मेरे लिए रोमांचक और शानदार है। यह फिल्म कॉमेडी और मनोरंजन के साथ ही एक खास मैसेज से भरी है और मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।”

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी को जगदीप सिद्धू ने लिखा है। ‘गोड्डे गोड्डे चा 2’ को जी स्टूडियोज और वीएच एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीज होगी।

‘गोड्डे गोड्डे चा’ एक पंजाबी पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सोनम बाजवा, तानिया, गीताज बिंदराखिया और गुरजाज मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कहानी उस समय की है जब पंजाब में महिलाओं का शादी में शामिल होना एक सपना था। फिल्म की नायिका रानी अपने गांव की महिलाओं को बारात में ले जाने का मिशन शुरू करती है। इसके लिए वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर यह कदम उठाती है।

31 जुलाई को एमी ने अपने शोबिज करियर के 10 साल पूरे किए हैं। अपने अभिनय करियर के सफर को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें हमेशा दर्शकों का खूब प्यार मिला, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें