मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

अमरोहा के दो गो तस्कर गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमरोहा के दो गो तस्कर गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद। स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने गुरुवार की रात में अमरोहा जिले के दो गो तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के ही पैरों में पुलिस की गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसीपी सूर्यबलि मौर्य ने बताया कि आरोपित ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में करीब 20 दिन पूर्व गोवंश के अवशेष फेंकने वाले गोकशी में संलिप्त रहे हैं। उनके कब्जे से गोकशी की घटना से संबंधित अवैध शस्त्र तथा छूरा, रस्सी आदि बरामद हुए हैं।आरोपिताें में साजिद उर्फ सदुआ निवासी उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा (हाल पता पीली पट्टी जनता कॉलोनी थाना वेलकम जाफराबाद दिल्ली) तथाबज्जू उर्फ अज्जू उर्फ वजाहत पुत्र बाबू कुरैशी निवासी ढक्का थाना सैदनगली अमरोहा है। साजिद पूर्व में अमरोहा से गोकशी के मामले में 25हजार रुपये का इनामी रह चुका है तथा बज्जू जो पूर्व में गोकशी के अभियोग में 15 हजार का इनामी रह चुका है।उन्होंने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मिले चार गोवंशों के अवशेष फेंकने की घटना का आरोपित है। वह एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी में गाय चोरी कर दिल्ली में काटकर उनके अवशेषों को थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे सीवर के गड्ढे में दो प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फेंक गया था। आरोपिताें पर गैंगस्टर सहित गोकशी, चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम आदि के 24 से अधिक अभियोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, संभल, अमरोहा, आदि मे पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें