मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मारवाड़ी युवा मंच ने की अमृतधारा कार्यक्रम की शुरूआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मारवाड़ी युवा मंच ने की अमृतधारा कार्यक्रम की शुरूआत

खूंटी। मारवाड़ी युवा मंच खूंटी नगर शाखा के सौजन्य से मंगलवार को जनसेवा कार्यक्रम अमृतधारा (निःशुल्क पीने का ठंडा आरओ पानी) का एक साथ आठ स्थानों पर शुभारंभ किया गया।मारवाड़ी युवा मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष भीषण गर्मी के दौरान आम राहगीरों, स्कूली छात्रों और खूंटी वासियों के लिए निःशुल्क पीने का ठंडा आरओ पानी शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराया जाता है।इस वर्ष भी मंच द्वारा एक साथ आठ स्थानों पर अमृतधारा कार्यक्रम के अंतर्गत पीने का शुद्ध आरओ जल उपलब्ध कराया गया। मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्रीपाल चंद जैन ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।जैन ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे राष्ट्र में अमृतधारा कार्यक्रम चलाता है। मारवाड़ी समाज द्वारा आम राहगीरों को शुद्ध आरओ जल उपलब्ध कराने के अलावा घरों की छत पर चिड़ियों के लिए और घर के सामने पशुओं के लिए भी सालों भर पेयजल उपलब्ध कराया जाता है।सेवा भावना के साथ मंच का हर कार्यकर्ता काम करता है। मौके पर मंच के अध्यक्ष अंकित जैन, सचिव मुकुल पीपुरिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें