मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

रांची,। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपये की सम्मान राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। प्रथम चरण में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत जिन लाभुकों के खातों में अप्रैल माह की सम्मान राशि ट्रांसफर की गयी है उनमें अनगड़ा- 14022, बेड़ो - 16874, बुण्डू-7385, बुढ़मू - 14812, चान्हो-16525, ईटकी - 8554, कांके- 28432, खलारी-7631, लापुंग-8770, माण्ड-19941, नगड़ी-5140, नामकुम-14436, ओरमांझी-16560, राहे-8154, रातू-15002, सिल्ली - 17745, सोनाहातू-11236,तमाड़-15387, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम)-13575, बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम)-10030, हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम)-16376, सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम)-25634, कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम)-997, नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 6689, नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम)-7086 और बुण्डू नगर पंचायत के-3070 लाभुक शामिल हैं।जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की ओर से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि रांची जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, जल्द ही भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के बाद शेष योग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविकाओं से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें