मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

अमाैसी एयरपाेर्ट पर कंबोडियाई महिला यात्री से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमाैसी एयरपाेर्ट पर कंबोडियाई महिला यात्री से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमाैसी एयरपाेर्ट) पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सोमवार देर रात को लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कंबोडियाई महिला यात्री के पास से प्रतिबंधित 'मोटोरोला सैटेलाइट फोन' बरामद किया गया है।सरोजनी नगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजा​पति ने मंगलवार को बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि कंबोडिया की रहने वाली महिला अपने पति के साथ उत्तर प्रदेश के बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए आई थीं। बीती रात सोमवार काे महिला अपने पति के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आई एक्स-1618 से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान सीआईएसएफ कर्मियों ने रूटीन बैगेज चेकिंग के दौरान महिला के होल्ड बैगेज से सैटेलाइट फोन बरामद किया है। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची।थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद सैटेलाइट फोन ले जाना प्रतिबंधित है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही हैं कि यह फोन उसे कहां से मिला और क्या इसे कानूनी रूप से लाया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें