मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज छिंदवाड़ा के चुनावी दौरे पर, रोड शो में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । केंद्रीय गृह अमित शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज

(मंगलवार को) मध्य प्रदेश के प्रवास पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां भाजपा

के लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। गृह

मंत्री शाह के छिंदवाड़ा आगमन एवं रोड शो के लिए भाजपा द्वारा आदिवासी अंचल

से पारंपरिक गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही

सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के

पुख्ता इंतजाम किए हैं।

भाजपा के प्रदेश

मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह अमित शाह का शाम चार

बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। वे यहां पार्टी के विभिन्न

कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत शाह शाम 5.30 बजे छिंदवाड़ा के

फव्वारा चौक से रथ पर सवार होकर गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना

महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ बड़ी माता मंदिर, छोटी बाजार तक रोड

शो करेंगे। इसके बाद वे श्री राम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे।

केन्द्रीय

गृह मंत्री शाह का छिंदवाड़ा में रोड शो कुल 720 मीटर लंबा होगा। रोड शो

में अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट देने को अपील

करेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी

शर्मा, महाकौशल क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें