मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

अटल ने झारखंड को बनाया और मोदी ने संवारा: अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी

(झारखंड), । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को

खूंटी के कचहरी मैदान में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में

चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को राज्य बनाने का

काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने और झारखंड को संवारने का काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी

की सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद खत्म किया। बिरसा मुंडा की जयंती को

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। भाजपा की सरकार में

आदिवासी मंत्रालय की शुरूआत हुई। उन्होंने जनसभा में राम मंदिर का मुद्दा

उठाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने राम मंदिर के मुद्दे को

भटकाया। राहुल गांधी को निमंत्रण दिया गया लेकिन वो नहीं आए। कश्मीर के

मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुछेद 370

को खत्म कर दिया।

इससे पूर्व अर्जुन मुंडा ने मंच पर अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान पूरा पंडाल जयश्री राम के उदघोष से गुंजायमान हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें