मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल और बिहार में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं

सहकारितामंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावी दौरे पर

रहेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के

चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में

प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार

कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार

शाह आज सबसे पहले पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में पूर्वाह्न सवा 11 बजे और

इसके बाद बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे जनसभा को

संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह बिहार के चुनाव दौरे पर पहुंचेंगे।

पटना

ब्यूरो के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उजियारपुर संसदीय क्षेत्र

के सरायरंजन स्थित नरघोघी हाई स्कूल मैदान में शाम चार बजे जनसभा को

संबोधित करेंगे। वो मतदाताओं से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को

जिताकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील करेंगे।

बिहार

भाजपा कार्यालय के अनुसार, शाह अपराह्न 3ः45 बजे पटना हवाई अड्डा आएंगे।

यहां से वे उजियारपुर के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। उजियारपुर में

सरायरंजन विधानसभा में महंथ रामरक्षा दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरघोघी

में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उजियारपुर से गृह राज्यमंत्री नित्यानंद

राय मैदान में हैं। पिछले 26 दिन के भीतर शाह का यह चौथा बिहार दौरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें