झारखंड में सियासी संकट के बीच सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्रियों का सर्किट हाउस में आने का सिलसिला जारी
रांचीः झारखंड में सियासी संकट के बीच सत्ताधारी दल के विधायकों का रांची के कचहरी चौक स्थित सर्किट हाउस में मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दीपिका पांडे सिंह, विधायक मथुरा महतो, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पहुंच चुके है। सभी विधायक बैग एंड बैगेज के साथ पहुंचे रहे है। मालूम हो कि सोमवार शाम को जब सीएम आवास पर मीटिंग हुई थी, उसी वक्त इस जुटान की प्लानिंग तैयार हो गई थी। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिर हैं कहां है इस पर संशय बरकरार है।29 जनवरी की सुबह उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने के बाद से उनका कोई पता नहीं है। रांची के सर्किट हाउस के सामने वाली बिल्डिंग में 10 कमरे हैं जबकि पीछे वाली बिल्डिंग में 30 कमरे हैं।





