मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा : हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा : हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही फिर से दोपहर दो बजे तक के लिए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने स्थगित कर दी। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी सीट से खड़े होकर हंगामा करने लगे। इसके बाद बेल में आकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में आदिवासियों की जमीन खतियानी जमीन को सरकार छीन रही है। उन्होंने राज्य सरकार से सूर्या हांसदा

फर्जी इनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भोजन अवकाश के बाद में सदन के नेता के साथ बैठकर इस मामले को लेकर चर्चा करेंगे और मामले को लेकर सकारात्मक हल निकालने का प्रयास करेंगे।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने हो- हंगामे के बीच कहा कि शून्यकाल की सभी सूचनाएं पढ़ी हुई मान ली जाएं और संबंधित प्रश्न को विभागों को भेज दिया जाए।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें