मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी पुलिस ने 2.5 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट, 29 मुकदमों से जुड़े थे ड्रग्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेठी पुलिस ने 2.5 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट, 29 मुकदमों से जुड़े थे ड्रग्स

अमेठी। अमेठी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2.5 करोड़ रुपए कीमत के भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा विभिन्न थानों में दर्ज 29 मुकदमों से संबंधित 212.984 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, स्मैक, हेरोइन, डोडा-पोस्ता और डायजेपाम जैसी खतरनाक ड्रग्स शामिल थीं। पुलिस के अनुसार इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन दहन के तहत गुरुवार को की गई।

जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में हुई इस कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे। मादक पदार्थों का निस्तारण सुलतानपुर स्थित इन्सिनेटर प्लांट में मानक प्रक्रिया के तहत पूरा किया गया। न्यायालय के आदेश का पूर्ण अनुपालन करते हुए सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद अमेठी में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "गुरुवार को जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 29 मुकदमों से संबंधित करीब 213 किलोग्राम मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। इसमें गांजा, डोडा, स्मैक और हेरोइन प्रमुख रूप से शामिल थे।"

अमेठी पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और माफिया के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान तेजी से जारी रहेगा। पिछले कई महीनों में जिले में ड्रग्स की तस्करी और सप्लाई चेन पर कई बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं, जिनमें कई आरोपी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि भविष्य में भी ड्रग्स से जुड़े सभी मामलों में तेज कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे नष्टिकरण अभियान न केवल स्टॉक को कम करते हैं बल्कि ड्रग माफियाओं को भी साफ संदेश देते हैं कि कानून-व्यवस्था सख्ती से काम कर रही है। अमेठी पुलिस ने स्थानीय स्तर पर नशे की रोकथाम के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए हैं, जिसमें स्कूल-कॉलेजों के छात्रों और अभिभावकों को शामिल किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें