मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर के एसपी बने अंबर लकड़ा, अधिसूचना जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवघर के एसपी बने अंबर लकड़ा, अधिसूचना जारी

रांची। राज्य सरकार ने अंबर लकड़ा को देवघर का नया एसपी बनाया है। वह 2011 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं । इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद धनबाद के गोविंदपुर में पदस्थापित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-3 के समादेष्टा को अगले आदेश तक देवघर का एसपी बनाया गया है।उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार में देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया था। इसके पूर्व जिले के सीनियर आईपीएस अशोक कुमार को एसपी का प्रभार दिया गया था। राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर तीन आईपीएस अफसर सरोजिनी लकड़ा, मनीष टोप्पो और अंबर लकड़ा का नाम आयोग को भेजा था। चुनाव आयोग की सहमति पर अंबर लकड़ा को देवघर का एसपी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरानअजीत पीटर डुंगडुंग पर दल विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगा था। इसके बाद चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के समय ही अजीत पीटर डुंगडुंग के पद से हटाने का निर्देश दिया था । तब उन्हें एसपी के पद से हटाया गया था। पर लोकसभा चुनाव के बाद अजीत पीटर डुंगडुंग को फिर से देवघर का एसपी बना दिया गया ।विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद पिछले दिनों चुनाव आयोग ने एक बार फिर देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश राज्य सरकार को दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें