मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा के बजट सत्र में गरमाया जेएसएससी पेपर लीक का मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जेएसएससी मामले में सरकार उदासीन है। हम पहले दिन से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। युवाओं को न्याय मिलने का रास्ता नहीं दिख रहा। सरकार इसे ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है। मैं फिर से सीबीआई जांच की मांग करता हूं। ऐसा नहीं हुआ तो युवाओं के भविष्य बर्बाद होने के लिए यह सरकार जिम्मेवार होगी।विनोद सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर सदन नहीं चल रहा है। राज्य बनने के बाद से परीक्षाओं में गड़बड़ी हो रही है। जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच हुई। उसका क्या हश्र हुआ सबको पता है। सरकार जेएससीसी मामले में पहल करें। नहीं तो कहीं जेपीएससी जैसे जेएसएससी का हश्र न हो जाये। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि उदास इसलिए हैं, क्योंकि युवाओं के भविष्य की चिंता है। जेएसएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच हो।राज्य में जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों और किताबों की कमी : लोबिन हेंब्रमविधायक लोबिन हेंब्रम ने सदन में कहा कि राज्य के स्कूलों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई नहीं हो रही। जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों और किताबों की कमी है। उन्होंने कहा कि किसी क्लास में जनजातीय भाषा की पढ़ाई नहीं हो रही। इसपर प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि संथाली, कुडुख, हो भाषा की पढ़ाई कुछ स्कूलों में हो रही है। बाकी स्कूलों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में में पढ़ाई शुरू होगी।नीलकंठ ने सदन में स्कूलों के किचेन शेड निर्माण का मुद्दा उठायानीलकंठ सिंह मुंडा ने सदन में स्कूलों के किचेन शेड निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि 13 जिलों के 2600 स्कूलों में किचन शेड का निर्माण करना था। 20 करोड़ राशि आवंटित की गयी थी। सरकार बताये स्कूलों को आवंटन राशि कब भेजी गयी और अब तक कितने स्कूलों में किचन शेड बना है। इसपर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि वे 13 जिलों की रिपोर्ट विधायक को दे देंगे। बाकी 11 जिलों के लिए 2300 करोड़ की राशि आवंटित कर दी गयी है।विधायक जमीन दिलवा दें, एक नहीं दो स्टेडियम बनवा देंगे : मंत्री हफीजुलढुल्लू महतो ने सदन में कहा कि सरकार से अपने विधानसभा में स्टेडियम बनाने की मांग की थी। सरकार ने जवाब दिया है कि स्टेडियम बन गया है। सरकार बताये कि मेरे विधानसभा में स्टेडियम कहां बना है। इसपर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि एक नहीं दो स्टेडियम बनायेंगे। विधायक सिर्फ जमीन उपलब्ध करा दें।सभी प्रखंडों में खुलेगा डिग्री कॉलेज : मिथिलेश ठाकुरमंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि अभी विधानसभा वार डिग्री कॉलेज खोला जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रखंडों में भी डिग्री कॉलेज खोला जायेगा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लंबोदर महतो के सवाल पर यह जवाब दिया। विधायक ने बोकारो के कसमार और पेटरवार प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की थी।भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर दिया धरनाभाजपा विधायक सदन के बाहर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर धरने पर बैठे। विधायकों ने हाथों में तख्तियां लिये पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें