मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगेस्टर अमन साहू का गुर्गा मयंक बना गिरोह का सरगना, दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। गिरिडीह जेल अधीक्षक के परिवार पर गोलीबारी की साजिश

रचने का खुलासा होने के बाद कुख्यात अमन साहू के गुर्गे मयंक सिंह ने कहा

है कि गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट और जेलर ने अमन साहू को बदनाम करने और झूठे

केस में फंसाने का प्रयास किया। अमन साहू को गिरिडीह जेल में जेल मैनुअल

के हिसाब से नहीं रखा जाता है। उन्हें जेल में बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया

जाता है। मयंक सिंह ने कहा है कि अमन साहू को परेशान और प्रताड़ित करने

वाले को वह दंडित करेगा।

मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा

है कि अमन साहू सिर्फ उसका बॉस ही नहीं, उसके लिए भगवान से बढ़कर है। गिरोह

से उसका पूर्व में रिश्ता बहुत अच्छा रहा था। यह बात सत्य है। अमन साहू और

उनके गिरोह का सारा काम वह देखता है। मयंक ने झारखंड में काम करने वाले

सभी रेलवे, रोड, सिविल कंस्ट्रक्शन, कॉन्ट्रैक्टर, कोयला कारोबारी, रैक

लोडिंग कारोबारी और डीओ होल्डर को आगाह किया है कि अब वह मयंक सिंह गैंग के

नाम से गिरोह संचालित करेगा। वह खुद निर्णय लेगा। साथ ही चेतावनी दी है कि

कोई भी कंपनी बिना उसे मैनेज किए झारखंड में काम करेगी तो उस कंपनी के

मालिक और कर्मचारियों से तो बाद में निपटेगा लेकिन सबसे पहले उस कंपनी में

काम करने वाले कर्मियों और अधिकारियों के घर और परिवार वालों को गोली

मारेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें