मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

'पुष्पा : द रूल' की शूटिंग से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेता

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा : द रूल’ वर्ष 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित

फिल्मों में से एक है और इसकी शूटिंग जोरों से चल रही है। इसी बीच फिल्म की

शूटिंग सेट से तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। एक फोटो इंस्टाग्राम पर

ट्रेंड कर रही है। फोटो में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। जिसे

फर्स्ट-लुक पोस्टर में भी शेयर किया गया था। सुकुमार की निर्देशित फिल्म

‘पुष्पा : द रूल’ अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म

के फर्स्ट-लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन को एक महिला के रूप में कपड़े पहने

हुए दिखाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि वह 'गंगम्मा तल्ली जथारा' में भाग

ले रहे हैं, जो तिरुपति में लोकप्रिय है। हर साल एक सप्ताह 'गंगम्मा तल्ली

जथारा' मनाया जाता है। बाद के दिनों में पुरुष महिलाओं के रूप में तैयार

होते हैं और गंगामा के रूप में दिखाई देते हैं।

निर्देशक

सुकुमार की ‘पुष्पा : द राइज’ दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई

थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म

‘पुष्पा : द रूल’ में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना मुख्य

भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री

प्रसाद ने तैयार किया है। फिल्म का दूसरा पार्ट भी इसी टीम के साथ बनाया जा

रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया था। यह

फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगु और हिंदी के अलावा

अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी और 500 करोड़

के बजट पर बन रही है। फिल्म में कई नई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें