मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

जूनियर महिला चिकित्सकों के साथ छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट व महिला जूनियर चिकित्सकों के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। मामला देर रात का बताया जा रहा है, जब सभी जूडा अपने एक साथी की जन्मदिन पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। हालांकि पुलिस ने मामले को स्वतः संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।नवाबाद थाने पहुंचे जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि देर रात वे और कुछ महिला चिकित्सक अटारी से एक मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इलाइट से मेडिकल जाते समय एक काली रंग की स्कूटी सवार तीन मनचलों ने ऑटो में आ रही करीब आधा दर्जन महिला जूनियर डॉक्टरों से छेड़खानी करना शुरू कर दिया। उन पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर जब उन्हें रोका गया, तो जूनियर डॉक्टरों से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि उन तीन मनचलों में से एक नए जूडा को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। हालांकि इस बीच पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और उन तीनों को जूडा समेत थाना नवाबाद ले आए।डॉ. आश्चर्य कुमार ने बताया कि ऐसा कई बार होता है। इसलिए हम लोग आपस में साथ ही निकलते हैं। महिला चिकित्सकों ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया।इस संबंध में सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने पहले शिकायती पत्र दिया था। बाद में मुकदमा दर्ज न कराने की इच्छा जताई थी। हालांकि पुलिस अपनी ओर से संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें