मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी घोड़ा मंदिर के पास सामुदायिक शौचालय किराए पर देने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथी घोड़ा मंदिर के पास सामुदायिक शौचालय किराए पर देने का आरोप

पूर्वी सिंहभूम। शहर में स्वच्छ भारत मिशन और ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) अभियान के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालय को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार को भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर नॉटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने साकची स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे बने इस शौचालय को निजी लाभ के लिए किराए पर दे दिया है।विकास सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि यह वीडियो उन्हें एक स्थानीय व्यक्ति ने भेजा, जो शौचालय का उपयोग करने आया था, लेकिन किराए पर दिए जाने और अव्यवस्था के कारण उसका उपयोग नहीं कर सका और उसे मजबूरन नदी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह शौचालय आम जनता के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे एक मोटर मैकेनिक और पेंटर को किराए में देकर नगर आयुक्त ने निजी फायदा उठाया है।उन्होंने लिखा है कि शौचालय के ऊपर का कमरा मूल रूप से देखरेख करने वाले कर्मी के रहने के लिए बनाया गया था, मगर अब उसका इस्तेमाल भी अधिक किराया कमाने के लिए किया जा रहा है।विकास सिंह ने आरोप लगाया कि थोड़े से पैसे के लालच में नगर आयुक्त कृष्ण कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को धूमिल कर रहे हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें