मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

आईएएस विनय चौबे की सभी रिपोर्ट नेफ्रोलॉजी विभाग काे भेजी गयी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईएएस विनय चौबे की सभी रिपोर्ट नेफ्रोलॉजी विभाग काे भेजी गयी

रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरूवार शाम रिम्स में भर्ती किया गया था। विनय चौबे को रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है। शुक्रवार सुबह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋषि गुड़िया ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इससे पहले मेडिसिन विभाग की डॉक्टरों की टीम उनके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही थी।उनके सभी रिपोर्ट को नेफ्रोलॉजी विभाग में भेजा गया है। जहां डॉक्टर रिपोर्ट को देख रहे हैं। चौबे को हाई ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, जिनकी जांच अब नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ करेंगे।इससे पहले गुरूवार की रात विनय चौबे की पत्नी खाना लेकर उनसे मिलने रिम्स गयी थी। लेकिन वहां चौबे की पत्नी को उनसे मिलने नहीं दिया गया। खबर है कि विनय चौबे के लिए लाया गया घर का खाना वापस करवा दिया गया। इसके बाद विनय चौबे की पत्नी लौट गयी। हालांकि उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया।कोर्ट के दिशा-निर्देश में मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई थी। रिम्स के सीनियर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने विनय चौबे के इलाज से संबंधित दस्तावेज के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करने की अनुशंसा की थी। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या है। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के बाद बिरसा सेंट्रल जेल से 22 मई को उन्हें रिम्स भेज दिया गया।विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 3 जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें