मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पांच अगस्त को सभी राम भक्त दीपोत्सव के रूप में मनाएंगे : संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि आगामी पांच अगस्त को आयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब प्रधानमंत्री भव्य राम मंदिर का आधारशिला रखेंगे। यह पूरे देश के 130 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव का क्षण होगा। संजय सेठ रविवार को झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद संजय सेठ ने कहा कि बरसो इंतजार के बाद यह ऐतिहासिक क्षण अया है, जब भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह सभी सनातनी के लिए गौरव का क्षण है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इस क्षण को ऐतिहासिक बनाने के लिए पांच अगस्त को पूरे झारखंड सहित पूरे रांची में भव्य उत्सव एवं दीपावली के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। पांच अगस्त को सभी रांची वासियों से अपील करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भव्य राम मंदिर का आधारशिला रखेंगे सुबह समय 12:10 से 12:20 तक, तो सभी लोग अपने-अपने मंदिरों में अपने-अपने घरों में घरों के छत पर घंटी, शंख, ढोल, नगाड़े, बजा कर शंखनाद करें।

शाम में संध्या सात बजे सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। उस दिन पूरा शहर दीपों के उजालों से जगमग हो जाए। सभी सनातन धर्म वालों से अपील है कि अपने-अपने घरों में अपने अपने प्रतिष्ठान में सभी मंदिरों में महावीर पताका अवश्य लगाएं। सांसद सेठ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर पांच अगस्त को झारखंड की सभी शराब दुकानें एवं मांस मछली की दुकान को बंद रखा जाए। पांच अगस्त को पूरे रांची शहर को झंडा एवं पताका से सजाया जाएगा एवं भगवान राम की कटआउट पूरे शहर में लगाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, विधायक समरी लाल, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय सहित रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें