मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 मई को मतदान किये जाएंगे। मतदान केंद्रों के लिए सभी पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए बाजार समिति धनबाद, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद एवं राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा से सुरक्षित रवाना हो गयी।तीनों डिस्पैच सेंटरों में अलग अलग डेस्क बनाए गए थे, ताकि मतदान केंद्र पर रवाना होने से पहले मतदान कर्मी पूरी मतदान की प्रक्रियाओं और मतदान से संबंधित निर्देशों के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंचे। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा सुरक्षित व त्रुटिरहित मतदान करने का संदेश पोलिंग पार्टियों को दिया गया और कहा गया कि स्वच्छ निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष बनाये रखने के लिए माईक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर दण्डाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान हेतु सुपर जोनल दण्डाधिकारी, सुपन जोनल पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल दण्डाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदाधिकारियों की प्रतिनुिक्ति की गई है। मतदान केंद्रों में इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर सभी मतदान केन्द्रों, कलस्टरों एवं इण्टरमीडिएट स्ट्रांग रूप में पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।मतदान केंद्रों में एएमएफ की व्यवस्था की गई है साथ ही दिव्यांग व वरिष्ठ मतदातओं के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं के व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। जो मतदाता मतदान केंद्र तक पैदल आने में असमर्थ हैं या सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की मदद के लिए वोलेंटियर्स की व्यवस्था की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें