भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री के मन की बात
रांची,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के
111वें संस्करण का प्रसारण रविवार को होगा, जिसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ
क्षेत्र में सुनेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।
प्रदेश
के सभी 29464 बूथ क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुनने को लेकर पार्टी के
सभी नेता और कार्यकर्ताओं की अनेकों बैठक हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष
बाबूलाल मरांडी दुमका प्रवास के दौरान स्वयं शिकारीपाड़ा विधानसभा के पलमा
में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे।
पार्टी
के नेता विधायक दल और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी कांके
मंडल के रॉक गार्डेन स्थित बूथ संख्या 347, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री
नागेन्द्र रांची के धुर्वा मंडल में और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर
सिंह हरमू में, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ चुटिया के होटल
संमुगम में मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
गोड्डा जिला के
पड़ैयाहाट विधानसभा अंतर्गत डांडे गांव में सैकड़ों कृषक महिलाएं लाइव
प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ेंगीं।
ये महिलाएं इसी गांव की प्रेरणा मिश्रा के नेतृत्व में देश की पारम्परिक
खाद्य प्रसंस्करण शैली जांता, ढेकी, ओखली आदि से चावल, दाल, सत्तु आदि
खाद्य पदार्थ तैयार कर आमेजन जैसे ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी के माध्यम से
देश के सभी हिस्सों में लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं।
इसके
अलावा पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सासंद और विधायक भी अपने-अपने बूथ
क्षेत्रों में मन की बात कार्यक्रम आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
सुनेंगे। यह जानकारी मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक कुमार अमित
ने दी।





