मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

अलीगढ़ : इंस्टाग्राम कमेंट से शुरू हुआ विवाद, फायरिंग में दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अलीगढ़ : इंस्टाग्राम कमेंट से शुरू हुआ विवाद, फायरिंग में दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक मामूली सोशल मीडिया विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नगला पटवारी इलाके में कब्रिस्तान के पास इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में दो सगे भाई घायल हो गए, जिनमें बड़े भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अदनान नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट पर अयान नाम के युवक ने 'बाप हूं तेरा' लिखकर कमेंट कर दी। इसी बात से नाराज होकर अदनान ने अयान को रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई।

शोर-शराबा बढ़ने पर दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद अधिक बढ़ गया।

इसी दौरान, अदनान पक्ष के बाबू नामक युवक ने अवैध तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली अयान पक्ष से पहुंचे समीर के सीने में जा लगी। बड़े भाई को गोली लगते देख छोटे भाई फैजान ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाबू ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, समीर की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि फैजान को भी चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन सर्वम सिंह समेत दो थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि नगला पटवारी क्षेत्र में दो युवकों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें बाद में दोनों पक्षों के बड़े भी शामिल हो गए। इसी दौरान बाबू पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई।

घायल समीर पुत्र शाकिर को तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। मामले में थाना क्वार्सी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें