मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मां की हत्या के आरोप में शराबी बेटा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मां की हत्या के आरोप में शराबी बेटा गिरफ्तार

पश्चिम बर्दवान। आसनसोल के कुल्टी इलाके में अपनी ही मां की हत्या के आरोप में एक शराबी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मृत महिला की पहचान सुशीला सिन्हा (45) के रूप में हुई है। पति की मौत के बाद सुशीला अपने दो बेटों के साथ रहती थीं। बड़ा बेटा नौकरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है, जबकि छोटा बेटा विशाल सिन्हा मां के साथ ही रहता था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुशीला चाय का दुकान चलाकर किसी तरह घर का खर्च उठाती थीं। छोटा बेटा विशाल अक्सर नशे की हालत में घर लौटता था, जिसे लेकर मां-बेटे के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात फिर से दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। आरोप है कि विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया और विशाल गुस्से में लोहे की रॉड उठाकर अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सुशीला रक्तरंजित होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस सुशीला को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि विशाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें