मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' का बनेगा सीक्वल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की फिल्म 'भागम भाग' याद हाेगी सभी फिल्म प्रेमियाें काे। वर्ष 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। सोशल मीडिया पर फिल्म के कई मीम्स वायरल हुए। तीनों के कॉमेडी सीन आज भी धमाल मचा रहे हैं। अब इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही है। फिल्म के सीक्वल के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकाड़ी एक बार फिर पर्दे पर आ रही हैं। 'भागम भाग अगेन' इस वक्त चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरिता अश्विन वर्दे ने भागम एपिसोड के राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म का निर्माण शेमारू एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर किया जाएगा। हेरा फेरी और भागम भाग फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार का होना पहले ही तय हो चुका है। लेखकों की एक नई टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। इसलिए जल्द ही फिल्म के सीक्वल की घोषणा की जाएगी।अक्षय कुमार हाल ही में कॉमेडी ड्रामा 'खेल खेल में' में नजर आए थे। इसके अलावा वह अपनी 'वेलकम टू जंगल', 'भूत बंगला' में भी नजर आएंगे। फैंस इन दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'भागम पार्ट 2' अगले साल के अंत तक या 2026 में रिलीज होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें