मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव ने लिया बड़ा संकल्प, केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के बाद करेंगे प्रमुख शिवालयों के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अखिलेश यादव ने लिया बड़ा संकल्प, केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के बाद करेंगे प्रमुख शिवालयों के दर्शन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार को इटावा में अपने पैतृक क्षेत्र में बन रहे भव्य ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के कार्य प्रगति के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने एक धार्मिक संकल्प भी लिया कि मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर वह प्रमुख शिवालयों के दर्शन करेंगे।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इटावा में अपने पैतृक क्षेत्र में बन रहे भव्य ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के शीघ्र पूर्ण होने की जानकारी दी।

अखिलेश ने लिखा, "पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन 'श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर' के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे। आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरने वाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है। सच तो ये है कि हम सब तो ईश्वर के बनाए मार्ग पर बस चलकर जाते हैं। आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें!"

इस पोस्ट के जरिए अखिलेश ने संकेत दिया कि केदारेश्वर महादेव मंदिर के उद्घाटन के बाद वे देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और शिवालयों के दर्शन करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक इसमें केदारनाथ, सोमनाथ, महाकालेश्वर और विश्वनाथ सहित बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा शामिल हो सकती है।

इटावा के सैफई के निकट बन रहा श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर यादव परिवार की आस्था का बड़ा केंद्र है। मुलायम सिंह यादव के समय शुरू हुआ यह मंदिर अब अंतिम चरण में है।

मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो उत्तर भारत की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में से एक होगी। परिसर में विशाल शिवलिंग, नंदी मंडपम और ध्यान केंद्र भी बनाया जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इसे अखिलेश की नई छवि का हिस्सा माना जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से वे लगातार धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें