मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर के पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग करने के आरोप से अखिलेश सिंह बरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर,। एडीजे-4 आनंद मणि त्रिपाठी की कोर्ट ने सोमवार को

जमशेदपुर कोर्ट के पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग के केस में दुमका जेल बंद

में जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी

कर दिया।

केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल 22 लोगों की गवाही

हुई थी लेकिन अखिलेश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 120 बी, आर्म्स की

धारा साबित नहीं हो सकी। इस केस में आरोपित बंटी जायसवाल, रितेश राय,

मनोरंजन सिंह उर्फ लल्लू सिंह के खिलाफ अलग से सुनवाई चल रही है। कोर्ट में

बचाव पक्ष की ओर अधिवक्ता प्रकाश झा, अधिवक्ता विद्या सिंह ने पक्ष रखा

जबकि आरोपित गैंगस्टर अखिलेश सिंह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़ा था।

उल्लेखनीय

है कि 19 मार्च, 2008 को साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्पाद कार्यालय के

समीप जमशेदपुर कोर्ट के पूर्व जज आरपी रवि पर गैंगस्टर अखिलेश सिंह के

गुर्गों ने फायरिंग की थी। गोली उनकी छाती, पैर, कान के पास में लगी थी।

बताया जा रहा है कि साकची जेल के तत्कालीन जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड

में तत्कालीन जज आरपी रवि ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह को उम्रकैद की सजा

सुनायी थी। इस फैसले से नाराज गैंगस्टर अखिलेश सिंह ने जज से बदला लेने के

नीयत से फायरिंग करवाई थी। घटना के बाद पुलिस ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह,

सुधीर दुबे, बंटी जायसवाल, नितेश, पप्पू सिंह, मनोरंजन सिंह उर्फ लल्लू को

आरोपित बनाते हुए केस किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें