मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

युवा सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन के लिए संघर्ष करें : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राज्य में अबकी बार रोजगार देने वाली सरकार : सुदेश महतो

रांची/पाकुड़,

27 जनवरी । आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि

राजनीति को बदलने की तैयारी है। इसके लिए एक जिम्मेदार नेतृत्व को विधानसभा

में लाना होगा। मेरा दायित्व जनता की सेवा और उनका भविष्य निर्माण करना

है। हम वर्ग नहीं जरूरतमंद यक्ति को देख कर उनके हित में विकास का कार्य

करते हैं। आज सबसे बड़ी चुनौती है अच्छा काम करना। महतो रहसपुर मदरसा मैदान,

पाकुड़ में आयोजित युवा संपर्क यात्रा समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

युवा सम्पर्क यात्रा का दूसरा चरण 13 जनवरी से 23 जनवरी तक पाकुड़ प्रखंड

के 36 पंचायतों में किया गया। इससे पहले इस यात्रा का आयोजन बरहरवा प्रखंड

में हुआ था।

इस यात्रा के माध्यम से आजसू के युवा वर्ग ने पाकुड़

क्षेत्र और प्रदेश में फैली कुव्यवस्था, अराजकता, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी

के विरुद्ध खड़े होकर सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन के लिए संघर्ष करने का

काम किया। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में झारखंड के

मान, सम्मान और प्रतिष्ठा पर आंच आई है। इन चार सालों में इन्होंने अपनी

गलत नीति और नीयत से राज्य और राज्यवासियों के समय के साथ ही उनकी तरक्की

का भी बड़ा नुकसान किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान हालत

देख कर अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारी दुखी हैं। परिवर्तन

के पथ पर जाने के लिए जनमानस को संकल्पित होकर एक नेतृत्व का चुनाव करना

होगा। वैसे नेतृत्व का जो अपनी नहीं राज्यवासियों और राज्य की उन्नति के

बारे में सोचे, जिसके पास राज्य को आगे ले जाने का स्पष्ट रोडमैप और

इच्छाशक्ति हो। राजनेता वही जिसके आंखों में आंसू हो गलत नेतृत्व ने पाकुड़

को हाशिये पर खड़ा कर दिया है। यह क्षेत्र आज भी विकास से कोशो दूर है।

ग्रामीण विकास मंत्री के क्षेत्र के गांवों का हाल बेहाल है। इससे राज्य के

हालात का अंदाज़ा लगया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले

प्रदेश के अंदर न्याय करें। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था में पिछड़ों के

आरक्षण को खत्म करने वाले लोग राज्य में न्याय यात्रा निकलना चाहते हैं।

राजा परिवार के युवराज राजनीति सीखने झारखंड आ रहे हैं। लीडर गरीबी और

गरीबों को समझने वाला होना चाहिए। सेवक या राजघराने का चेहरा चहिए यह जनता

तय करेगी। अपने काम के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतना ही हमारा लक्ष्य

और हमने ऐसा कर के दिखाया भी है। राज्य सरकार अपनी सुरक्षा के लिए अपनी

शक्तियों का प्रयोग कर रही है। बबुआ राज वाले लोग अबुवा आवास लेकर आए हैं।

सुदेश महतो का हुआ भव्य स्वागत

युवा

संपर्क यात्रा समापन समारोह में शामिल होने रांची से पाकुड़ जाने के क्रम

में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने

पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने

दुमका, देवघर, जामताड़ा और पाकुड़ में उनका अभिवादन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें