मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव के लिए आजसू पार्टी का रोड मैप तैयार : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । आजसू पार्टी राज्य में अगले कुछ माह बाद होने वाले

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक्टिव मोड में आ गयी है। पार्टी के

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। लोकसभा

चुनाव के बाद अब यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में आने वाले समय को

देखते हुए पार्टी ने रोड मैप तैयार किया है।

सुदेश कुमार महतो

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे

थे। महतो ने कहा कि सबसे पहले तो गिरिडीह लोकसभा सीट के परिणाम के लिए

पार्टी की ओर से 18-20 जून को अलग-अलग क्षेत्रों में आभार यात्रा निकाली

जाएगी। 22 जून पार्टी के लिहाज से ऐतिहासिक दिन है। 26 जून से जुलाई के अंत

तक पार्टी के विधानसभावार ग्राम प्रभारी, जिला प्रभारियों का शपथ ग्रहण

होगा।

20 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुल दिवस का आयोजन

होगा। आठ अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस, नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस

और आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। 16 अगस्त से दो अक्टूबर तक सभी विधानसभा

क्षेत्रों में पदयात्रा होगी। इसी दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम

500 पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह से पार्टी ने अभी से लेकर अक्टूबर तक का पूरा

रोडमैप तैयार कर लिया है।

सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर निशाना

साधते हुए कहा कि इस सरकार का यह विदाई वर्ष है। क्योंकि, उसके वादे और

दावे खोखले साबित हो चुके हैं। जाते-जाते सरकार फिर से मजाक करने में लगी

है। नियोजन नीति, विस्थापन को लेकर वह केवल राजनीति करती रही है। ओबीसी के

लिए आरक्षण का प्रस्ताव लेकर आने की बात हुई। अब इससे संबंधित आयोग ने 27

प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।यह सब बिना किसी आंकड़े

के हो रहा। आनन-फानन में आइवाश और मीडिया इवेंट के लिए यह हो रहा।

महतो

ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता देशभर में कहते थे कि जातीय जनगणना कराएंगे

लेकिन इस पर निर्णय लिया ही नहीं गया। आरक्षण, सरना धर्म कोड और अन्य

विषयों पर हम सरकार के साथ खड़े रहे लेकिन सरकार गुमराह ही करती रही। जिसकी

जितनी आबादी, उतनी भागीदारी हो। इस सरकार में एक मंत्री के लिए एक भी एससी

नहीं मिल रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें