मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में आजसू के मिलन समारोह में निर्मल उरांव समेत कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। रांची के बोड़ेया स्थित गोल्डन मोमेंट बैंक्वेट हॉल में

रविवार काे आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की

उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी

जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवा समाजसेवी निर्मल उरांव ने सैकड़ों

समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की वर्तमान

परिस्थिति ने सभी लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। राजनीति

चिंतन का माध्यम है। यदि आपका चिंतन राज्य के हित के लिए है तो आपके साथ

लोग जुड़ेंगे और आपका साथ भी देंगे। नवीन सोच और नवीन ऊर्जा के साथ हमें

मिलकर आगे बढ़ना है। पार्टी में शामिल हुए निर्मल उरांव का स्वागत करते हुए

उन्होंने कहा कि आप सभी को जनता की सेवा करने का सशक्त मंच देगी आजसू

पार्टी। गरीबों शोषितों और वंचित की आवाज़ बनकर काम करने की आवश्यकता। अपनी

संस्कृति, परंपरा और विरासत को संजोने और आगे बढ़ने की जिम्मेदारी युवाओं पर

है। सार्वजनिक जीवन में कदम रखने पर आपको और आपकी टीम को बधाई।

पार्टी

की सदस्यता ग्रहण करने वाले निर्मल उरांव ने कहा कि समाज की समस्याओं को

करीब से जनता हूं और इन समस्याओं को दूर करने के लिए आजसू से बेहतर कोई

राजनीतिक पार्टी नहीं है। सुदेश महतो द्वारा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में

शिक्षा के साथ ही खेल को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्य सराहनीय है। राज्य

के विकास और युवाओं के कल्याण के प्रति उनके सोच से प्रभावित होकर पार्टी

की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य

करूंगा।

मिलन समारोह में आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर

प्रभारी जितेंद्र सिंह, रांची महानगर महासचिव रमेश गुप्ता, वरिय उपाध्यक्ष

बंटी यादव, सुनील यादव, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह,

टीके मुखर्जी, खुशबू हेंब्रम इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें