मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

काशी में मंदिरों से साईं की ​मूर्तियां हटवाने वाले अजय शर्मा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। धर्म नगरी काशी के मंदिरों से साईं की मूर्तियों को हटवाने वाले सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अजय शर्मा की गिरफ्तारी से दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। अजय शर्मा देर शाम घर से मंदिरों में स्थापित साईं की मूर्तियों को हटवाने के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया।पुलिस अफसरों के अनुसार अजय शर्मा को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अजय शर्मा को चितईपुर थाने ले गई। हनुमान जी आनंदमई मंदिर चौक के पुजारी चैतन्य व्यास ने अजय शर्मा के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में चौक थाने में मामला पंजीकृत किया है। अजय शर्मा को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।उधर, अजय शर्मा के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ युवक नीली कार में सवार होकर मैदागिन चौराहे से रात 2 बजे जबरन उठा ले गए थे। इस दौरान अजय शर्मा के दोनों मोबाइल फोन भी बंद थे, जिससे परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता हो गई थी।उल्लेखनीय है कि सनातन रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने एक अक्टूबर तक वाराणसी शहर के 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियों को हटाया था। इसको लेकर साईं के भक्तों ने नाराजगी जताई और लामबंद होकर श्री साईं सेवक बनारस दल का गठन कर लिया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि सनातन रक्षक दल के कार्यकर्ता बनारस का माहौल खराब कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें