मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

अजय देवगन की ''शैतान'' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म में पहली बार अजय देवगन और आर माधवन एक साथ नजर आए हैं। आज तक हीरो के तौर पर मशहूर आर माधवन ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया है। काले जादू, वशीकरण पर आधारित हॉरर और थ्रिलर 'शैतान' दर्शकों के बीच हिट हो गई है और इसका रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म 'शैतान' इन तीन दिन में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ''शैतान'' ने रविवार को 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ की कमाई की। इन तीन दिनों में ''शैतान'' ने 53.50 करोड़ की कमाई कर ली है। 60 से 65 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म जल्द ही अपनी कमाई पूरी कर लेगी।अजय देवगन और आर माधवन की ''शैतान'' गुजराती फिल्म ''वाश'' का रीमेक है। वाश 10 फरवरी 2023 को रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म लोगों तक पहुंचने में असफल रही। फिल्म ''वाश'' में मुख्य भूमिका निभाने वाली जानकी बोदीवाला ने ''शैतान'' में भी अपनी पहचान बनाई है।वहीं, फिल्म ''शैतान'' की बात करें तो यह फिल्म काला जादू, वशीकरण और अंधविश्वास पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आर माधवन वनराज नाम के खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ''शैतान'' में ज्योतिका सदाना-सरवनन, जानकी बोदीवाला, अंगद राज भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें