मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

ननद श्वेता बच्चन की पार्टी में नहीं पहुंचीं ऐश्वर्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन ने 17 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर बॉलीवुड में कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्वेता के 50वें जन्मदिन के मौके पर बच्चन परिवार ने एक शानदार पार्टी रखी। बर्थडे पार्टी की इन तस्वीरों में ऐश्वर्या के नजर नहीं आने के बाद फैंस को आश्चर्य हुआ। लगता है कि क्या इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।रविवार शाम को बच्चन परिवार ने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। आयोजन की तैयारी में करण जौहर श्वेता की बेटी नव्या के साथ सजावट में मदद करते दिखे। साथ ही नव्या नंदा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी भी श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। अपनी बेटी की जन्मदिन की पार्टी में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। पार्टी में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान भी शामिल हुईं। हालांकि, बच्चन परिवार के लाडले अभिषेक, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन इस पार्टी से नदारद रहे। पार्टी में उनका न आना चर्चा का विषय बन गया।अब फैंस में इस बात की अटकलें लग रही हैं कि श्वेता के खास दिन पर ऐश्वर्या और अभिषेक कहां थे। पार्टी की तस्वीरों पर ज्यादातर फैंस ने पूछा, ''ऐश्वर्या और अभिषेक कहां हैं?'' और आराध्या कहां है?'' ऐसी टिप्पणियां की गई हैं। कहा जाता है कि ऐश्वर्या श्वेता से नाराज हैं लेकिन बच्चन परिवार, अभिषेक या ऐश्वर्या में से किसी ने भी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ दिनों पहले अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में सभी को एक साथ देखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें