मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की चर्चाएं फिर से शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

किसी

न किसी वजह से बच्चन परिवार हमेशा खबरों में रहता है। पिछले कुछ महीनों से

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों को लेकर अफवाह चल रही है। किसी न

किसी वजह से इन अफवाहों को हवा मिल जाती है। चर्चाओं ने एक बार फिर इस बात

पर जोर दिया है कि इन दोनों का तलाक तय है। मौका था पहले काशी विश्वनाथ

दर्शन और फिर अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह।

अभिषेक

बच्चन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ गुरुवार 11

जुलाई 2024 को वाराणसी गए। वहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किये और

पूजा-अर्चना की लेकिन इस बार पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या मौजूद नहीं

थीं।

इतना ही नहीं, शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को मुंबई में हुए अनंत

अंबानी व राधिका मर्चेंट के बहुचर्चित विवाह समारोह में पूरा बच्चन परिवार

इकट्ठा हुआ लेकिन बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या नजर नहीं आईं।

अनंत

अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा बच्चन परिवार अमिताभ बच्चन,

जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता नंदा बच्चन, नातिन नव्या नंदा,

पोते अगस्त्य नंदा और दामाद निखिल नंदा एक फ्रेम में नजर आए। उसी समारोह

में ऐश्वर्या राय कुछ देर बाद बेटी आराध्या के साथ अलग से एंट्री करती हैं।

तो क्या बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच कोई मनमुटाव है? ये वो

सवाल है जिसके बारे में फैंस सोच रहे हैं। इन दोनों घटनाओं से फैंस अंदाजा

लगा रहे हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या का तलाक लगभग तय है।

ऐश्वर्या

को बच्चन परिवार के साथ न देखने के बाद नेटिजन्स भी हैरान रह गए। नेटिज़ेंस

ने उपस्थिति में कई प्रश्न पूछे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या और उनकी

बेटी कहां हैं? यह अच्छा नहीं है'। एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने ऐश्वर्या और

आराध्या को अलग कर दिया है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'ऐश्वर्या

गायब हैं, उनके बिना परिवार अधूरा है।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें