मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम काे लेकर एयरपोर्ट तथा होटल रेडिसन ब्लू नो फ्लाइंग जोन घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्य में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसको लेकर राजधानी रांची के कई इलाकों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची द्वारा इस संबंध में गुरुवार काे निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।इसके मद्देनजर गुरुवार सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, राजेन्द्र चौक, सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेंगे।प्रदेश भाजपा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे। वे साहिबगंज जिले से 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां वे 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में तीन बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें