मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

रांची से गोवा और देवघर के लिए 27 मार्च से विमान सेवा होगी शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची से गोवा और देवघर के लिए 27 मार्च से विमान सेवा होगी शुरू

रांची, 21 मार्च । रांची से जयपुर के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इंडिगाे एयरलाइंस काे उड़ान भरने की अनुमति दे दी है। 26 मार्च से उड़ान शुरू करने की डेडलाइन है। जयपुर की सीधी विमान सेवा के लिए 180 सीटर एयरबस सप्ताह में रांची से तीन दिन, मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को उड़ान भरेगा।

विमान सुबह में 9:05 मिनट पर रांची पहुंचेगा और सुबह में ही 9:35 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरेगा। इसे इंडिगो 23 मई से शुरू करना चाहती है। हालांकि विमानन कंपनी ने कहा है कि डेट को लेकर अभी हेडक्वार्टर से नोटिफिकेशन नहीं आया है। वहीं रांची से गाेवा के लिए 27 मार्च से विमान सेवा शुरू होगी। इसी दिन देवघर के लिए भी विमान उड़ान भरेगा। अभी तक रांची से गाेवा के लिए 150 यात्रियाें ने बुकिंग भी करा ली है। वहीं रांची से देवघर के लिए शुरू होने वाले 72 सीटर विमान में 44 यात्रियाें ने बुकिंग कराई है।

रांची से जयपुर को विमान से जोड़ने के लिए लंबे समय से मांग चल रही है। यहां के बिजनेसमैन जयपुर व्यवसाय के लिए जाते हैं। वहीं घूमने की दृष्टिकोण से जयपुर जानेवाले पर्यटकों की संख्या काफी है। जयपुर की सीधी सेवा नहीं होने से लोगों को दिल्ली या कोलकाता जाकर फ्लाइट लेना पड़ता था। समर शेड्यूल में जयपुर की विमान सेवा को जोड़ने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रस्ताव डीजीसीए के पास भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

रांची से दिल्ली के लिए एक और विमान सेवा शुरू होगी। रांची से दिल्ली के बीच सातों दिन विमान सेवा शुरू होगी। वहीं रांची से गोवा के लिए भी विमान उड़ान भरेगा। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और रविवार को रांची से गोवा के बीच उड़ान भरेगा। यह विमान शाम में 6:15 मिनट पर उतरेगा और शाम 6:45 मिनट पर उड़ान भरेगा।

रांची से नई एयरलाइंस कंपनी आकाशा एयरलाइंस भी उड़ान शुरू करेगी। डीजीसीए से उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है। हालांकि अभी इसको शुरू करने में वक्त है। क्योंकि उसे रांची में सेटअप तैयार करना है। सारी व्यवस्था करने के बाद बेंगलुरू से रांची होते हुए हैदराबाद और हैदराबाद से रांची होते हुए बेंगलुरू जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें