मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में अज्ञात वाहन ने चरवाहे और उसकी मवेशी को रौंदा, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,। एनएच 75 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर सतबरवा थाना

क्षेत्र अंतर्गत पिपराकला गांव के मरघटिया मोड़ पर शनिवार तड़के अज्ञात

वाहन ने पिपराकला गांव के चरवाहे रविंद्र मेहता (40) को रौंद दिया, जिससे

उसकी मौत हो गई। इस घटना में उसे एक मवेशी की भी जान चली गई। घटना के बाद

गुस्साए लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को दो घंटे तक जाम

रखा। बाद में थाना प्रभारी अंचित कुमार के समझाने के बाद सड़क से जाम हटाया

गया और फिर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया।

घटना

शनिवार तड़के तीन बजे की है। युवक भैंस लेकर मलय डैम की ओर जा रहा था। इसी

दौरान रांची से डालटनगंज की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने

भैंस को रौंद दिया। इस पर सड़क के नीचे खड़े युवक रविंद्र मेहता ने वाहन को

रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन ने उसे भी रौंद डाला। युवक और उसकी मवेशी

की मौत घटनास्थल पर हो गई।

जानकारी मिलने के बाद उत्तेजित

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को दो घंटे तक जाम करके

आवागमन बाधित कर दिया। सूचना के बाद सतबरवा थाना प्रभारी दलबल के साथ

घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद

जाम हटाने में सफल रहे। जाम से सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए थे। थाना

प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का

आश्वासन देने के बाद सड़क से जाम हटा गया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें