मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

अग्निपथ योजना को कांग्रेस की सरकार बनते ही निरस्त किया जाएगा: यशस्विनी सहाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय

ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की छात्र पंचायत में कहा

कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही अग्निपथ योजना को कांग्रेस की सरकार

बनते ही निरस्त किया जाएगा। इससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।

सहाय

शनिवार को नामकुम में एनएसयूआई नेता आरुषी वंदना के नेतृत्व में छात्र

पंचायत में बोल रहीं थीं। सहाय ने कहा कि संवाद से ही समाधान निकलता है।

छात्र पंचायत के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर रही हूं। इससे

उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा

सरकार में पूरे देश के छात्र और नौजवान सबसे अधिक परेशान हैं। देश में

बेरोजगारी चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार के पास अपने उद्योगपति मित्रों को

खुश करने के अलावा कोई दूसरी योजना नहीं है। सहाय ने पंचों को न्याय के

बारे में समझाया।

बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता

ऋषिकेश सिंह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही अग्निपथ योजना

को निरस्त करने के साथ सभी खाली पड़े पदों को भरने का काम करेंगे। युवाओं

के लिए 30 लाख पदों को भरने का काम कांग्रेस करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें