मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

अगर आप भी रोज खाते हैं पनीर तो ये खबर जरूर पढ़ें, सोयाबीन से बना जहर बेच रहे थे

राजस्थान के डीग में मिलावटी पनीर की दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हुआ है। यहां सोयाबीन तेल, पामोलीन ऑयल और SMP पाउडर से नकली पनीर बनाया जा रहा था। पुलिस ने जाजमका और मांची के जंगल में छापा मारकर 1800 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने कबूला कि यह जहरीला पनीर हर 2-3 दिन में दिल्ली-NCR, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा और यूपी के बाजारों में सप्लाई होता था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
अगर आप भी रोज खाते हैं पनीर तो ये खबर जरूर पढ़ें, सोयाबीन से बना जहर बेच रहे थे

त्योहारों के सीजन से ठीक पहले मिलावटी पनीर का बड़ा खेल उजागर हुआ है। राजस्थान के डीग जिले में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली पनीर की दो बड़ी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। यहां सोयाबीन तेल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP) से जहरीला पनीर बनाया जा रहा था, जिसे दिल्ली-NCR समेत यूपी और हरियाणा के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि मेवात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर तैयार कर बाहर के राज्यों में भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पहली कार्रवाई गांव जाजमका में की गई। यहां शरीफ के मकान में मकसूद की डेयरी चल रही थी। 



पुलिस ने छापा मारा तो वहां सोयाबीन और पामोलीन से पनीर बनता मिला। पुलिस को देख कई लोग भाग गए, लेकिन मौके से मुनीम साहिल पुत्र इस्लाम निवासी गढ़ी झील पट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्लांट से 1600 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। दूसरी कार्रवाई मांची के जंगल में अयूब और मुफीद की डेयरी पर की गई। यहां टीनशेड और पिकअप गाड़ी में ही पनीर का प्लांट लगा था। पुलिस ने आरोपी अल्ली उर्फ अलीजान को दबोचा। यहां से 200 किलो तैयार पनीर, 18 कट्टे SMP पाउडर, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन ऑयल और मशीन क्लीन पाउडर के साथ पिकअप वाहन जब्त किया गया। 



पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि यह जहरीला पनीर हर दो-तीन दिन में तैयार कर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों के बाजारों में बेचा जाता था। त्योहारों में पनीर की डिमांड बढ़ने पर यह सप्लाई और तेज कर दी जाती थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह पनीर नहीं बल्कि जहर है। इसमें दूध का अंश बिल्कुल नहीं होता। SMP में पामोलीन मिलाकर इसे असली पनीर जैसा लुक दिया जाता है। इसके सेवन से लिवर, किडनी और हार्ट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।



जांच में सामने आया है कि ये फैक्ट्रियां पूरी तरह से अवैध थीं। बिना फूड लाइसेंस के चल रही थीं। हापुड़ और एटा में हुई पिछली कार्रवाइयों में भी यही फॉर्मूला मिला था। एटा के बरथर गांव की सपना डेयरी में 10 क्विंटल पनीर, 40 क्विंटल क्रीम, 96 किलो SMP, सोयाबीन की 8 बोरियां और पामोलीन के 6 टिन मिले थे। वहां भी पनीर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों कारखानों को सील कर दिया है और मुख्य सरगना मकसूद, साद, अयूब, मुफीद और उनके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों तक यह अभियान लगातार चलेगा ताकि लोगों की थाली तक जहर न पहुंचे।  

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर