मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव की कवायद शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें बीते लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए गए।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन कार्य से जुड़े जिलास्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिन बूथों पर कम वोटिंग हुई है, उसके कारणों को जानने के लिए चुनाव आयोग की टीम जिलों का दौरा करेगी। इन जगहों में मतदान क्यों कम हुए हैं, इसे जानने के लिए संत जेवियर्स के रिसर्च टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जुलाई के पहले सप्ताह से फील्ड विजिट भी होगा।इस साल होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोग ने तैयारी शुरू करते हुए सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी को मतदाता सूची में लोकसभा चुनाव के दौरान आई शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया है। साथ ही मतदाताओं से अपील की है कि समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का काम करें।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील किया कि मतदाता सूची से संबंधित जो कुछ भी शिकायतें हैं, उसे दूर करने के लिए वोटर को समय पर पहल करनी होगी। अभी वक्त है। विधानसभा चुनाव से पहले ही बीएलओ के माध्यम से इस दिशा में कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि आयोग के द्वारा सभी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को मुफ्त में मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे समय रहते वे देख सकें कि किनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है या किसी तरह की संशोधन की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें