मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में पांचवें चरण की स्क्रूटनी के बाद 57 उम्मीदवार मैदान में, 11 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को पांचवें चरण के नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की गई। झारखंड में पांचवें चरण की स्क्रूटनी के बाद 57 उम्मीदवार मैदान में जमे हुए हैं। वहीं 11 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। झारखंड में पांचवें चरण में कुल 148 नामांकन फार्म जमा हुए, जिसमें 68 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। स्क्रूटनी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 मई है। चतरा से 23, हजारीबाग और कोडरमा से 17- 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सबसे अधिक 8 प्रत्याशियों का नॉमिनेशन फॉर्म चतरा लोकसभा से रद्द हुआ है। छठे चरण के लिए अब तक गिरिडीह से 13, धनबाद में 18, रांची में 17 व जमशेदपुर में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल से 3 मई तक कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को स्क्रूटनी हुई जिसमें 23 प्रत्याशियों का नामांकन वैद्य पाया गया। वहीं 08 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया। नामांकन रद्द होने वालों में सीताराम सिंह, रूपेश उरांव, नब्बू भुइयां, अनुज कुमार, उमेश गंझू, राजेश कुमार सिंह, सुचित्रा सिन्हा, अशेष सिंह का शामिल है वही अब अर्जुन दांगी (सीपीआई), काली चरण सिंह (भारतीय जनता पार्टी), दीपक कुमार गुप्ता (स्वतंत्र), डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (निर्दलीय), केएन त्रिपाठी कांग्रेस, जय प्रकाश सिंह भोगता (निर्दलीय) व नागमणी (बहुजन समाज पार्टी) सहित कुल 23 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें