मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में युवक की हत्या के बाद जंगल ले जाकर जला दिया शव, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलामू में युवक की हत्या के बाद जंगल ले जाकर जला दिया शव, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक मनोज भुइयां उर्फ मनु भुइयां की हत्या के बाद जंगल में उसका शव जला दिया गया।

पुलिस ने मौके से मृत युवक के अस्थि अवशेष बरामद किए हैं। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के घुटुवा गांव निवासी ललन भुईयां के आवेदन पर 20 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें चार दिनों से लापता मनोज भुइयां की हत्या की आशंका जताई गई थी।

पुलिस ने कांड संख्या 111/2025, धारा 103(1)/238(बी)/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद तहकीकात शुरू की।

जांच में सामने आया कि 16 अगस्त को घुटुवा गांव के ही जनेश्वर सिंह और उसके पिता राजेश्वर सिंह ने मनोज भुईयां की गला दबाकर हत्या कर दी। मनोज भी इसी गांव के बौलिया टोला का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से 17 अगस्त को शव को भुरी जंगल में ले जाकर जला दिया। छानबीन के दौरान जंगल से मृतक के जले हुए अस्थि अवशेष बरामद किए गए।

पलामू पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। इस मामले में कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी।

टीम में पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम शील, राजू मांझी, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार समेत रिजर्व गार्ड और चालक शामिल थे। वारदात के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी है।

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान जरूरत पड़ने पर बरामद अस्थि अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें