मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व पत्नी से तलाक के बाद फरहान अख्तर ने बेटियों के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से खबरों में रहते हैं। फरहान फिलहाल एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशी-खुशी जी रहे हैं लेकिन उनसे पहले फरहान ने पहली शादी 2000 में अधुना भबानी से की थी। फिर 2017 में उनका तलाक हो गया। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में फरहान ने अपनी दोनों बेटियों शाक्य और अकीरा के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह उनका और अधुना का तलाक था।फरहान अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, इस बीच रिया ने फरहान से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। उन सभी सवालों का जवाब देते वक्त फरहान कंफ्यूज हो गए। रिया चक्रवर्ती ने फरहान से पूछा कि उनके माता-पिता जावेद अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी के तलाक के बाद उन पर इसका क्या प्रभाव पड़ा। रिया चक्रवर्ती के सवाल पर फरहान ने कहा कि 'शाक्या और अकीरा के लिए ये आसान नहीं था। क्योंकि उन्होंने कहा कि अधुना के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा था और उसके बाद उनका रिश्ता टूट गया। आगे दोनों लड़कियां तलाक को लेकर कितनी नाराज और परेशान थीं, ऐसा क्यों हुआ? फरहान ने ये भी कहा कि जैसे-जैसे समय बीतता गया, उन्हें तसल्ली मिलती गई।'फरहान अख्तर ने कहा कि जब अधुना और मेरा तलाक हुआ तो मैं अपनी दोनों बेटियों के लिए खुद को जिम्मेदार ठहरा रहा था, क्योंकि उन्हें और मुझे इसकी इजाजत नहीं थी। इसलिए भावनात्मक रूप से यह बहुत दर्दनाक था। इस दौरान फरहान के साथ उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर भी मौजूद थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें