मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

कौन लोग हैं जो सिदिक अंसारी जैसे अपराधी को संरक्षण दे रहे : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कौन लोग हैं जो सिदिक अंसारी जैसे अपराधी को संरक्षण दे रहे : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आखिर कौन लोग हैं जो सिदिक अंसारी और उसके सहयोगियों को संरक्षण दे रहे हैं।श्री मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव चंदा कुमारी को सिदिक अंसारी और उसके सहयोगियों के जरिये सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा था। हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर चंदा कुमारी को दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धमकी दी गई है।उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक महिला कर्मचारी पर हमला नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है। सरकारी कार्यालय में घुसकर इस तरह की हरकत करना अपराधियों के दुस्साहस को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जी, आखिर कौन हैं वे लोग जो सिदिक अंसारी जैसे अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं? प्रशासन इस घटना पर चुप क्यों है?उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को तुरंत सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि हर महिला अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस कर सके। झारखंड पुलिस तत्काल उक्त घटना में संलिप्त सभी आरोपितों को गिरफ्तार करें एवं शिकायतकर्ता चंदा कुमारी की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें