मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को अपराधियों ने मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी। यह घटना रविवार देर रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली की है। जहां देर रात घर लौट रहे अधिवक्ता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग में जख्मी अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली में रहने वाले अपने क्लाइंट से मिलने के लिए गये थे। क्लाइंट से मिलने के बाद रविवार देर रात वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर के लिए निकले थे। तभी कुछ अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। अधिवक्ता रविशंकर मिश्रा को कमर के नीचे गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़े. गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें