झारखंड हाई कोर्ट से कैश कांड में अधिवक्ता राजीव कुमार को मिली अग्रिम जमानत
रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में कोलकाता कैश कांड में आरोपित हाई
कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार
काे सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने राजीव कुमार को राहत देते हुए अग्रिम
जमानत प्रदान कर दी। पूर्व में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजीव कुमार की
अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
कोलकाता कैश कांड में राजीव
कुमार एवं अमित कुमार अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा
ने तीन फरवरी को कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ
चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को समन
जारी किया था। राजीव कुमार को कोलकाता में 50 लाख रुपये नकदी के साथ
गिरफ्तार किया गया था। इसमें अमित अग्रवाल की संलिप्तता थी। एक साजिश के
तहत अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार को रांची से कोलकाता बुलाया और उन्हें
गिरफ्तार करवा दिया था। सीबीआई की दिल्ली शाखा ने अमित अग्रवाल और राजीव
कुमार के खिलाफ 20 जनवरी, 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी।





