मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के हटाई दुकानें : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के हटाई दुकानें : बाबूलाल मरांडी

रांची16 मई (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी मैदान से बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों को हटाने का आरोप लगाया हैै। उन्होंने कहा कि यहां गरीब और आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग दुकान लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन देर रात नगर निगम और लालपुर थाना की टीम ने बगैर किसी पूर्व सूचना के सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया।मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि यदि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था तो उन्हें नोटिस देकर दुकान खाली करने का निर्देश दिया जा सकता था लेकिन आधी रात को की गयी कार्रवाई प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के ही मेन रोड में एकरा मस्जिद से डेली मार्केट तक सड़क पर हज़ारों दुकानें लगती हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री बताएं कि आपका प्रशासन इन जगहों पर अतिक्रमण हटाने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाती?उन्होंने कहा कि मोरहाबादी मैदान के पास प्रशासन द्वारा गैरकानूनी ढंग से गरीब, आदिवासियों की दुकानों को क्षति पहुंचाई गई है। डीसी रांची तत्काल नुकसान का आंकलन कर सभी दुकानदारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराते हुए उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें