मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

अफीम की अवैध खेती के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अफीम की अवैध खेती के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान

खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खूंटी प्रखंड के चिकोर सहित अन्य क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों का उपयोग कर इन फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। कार्रवाई में अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने इस अभियान के माध्यम से अवैध खेती करने वालों को कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को जिले में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफीम की अवैध खेती मामले में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर एफआइआर सहित अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ हीं उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके। साथ हीं उन्होंने अवैध अफीम की खेती छोड़ कर ऐसे लोगों को वैकल्पिक खेती करने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें