मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद पीएमसीएच में बनाए जाएंगे अतिरिक्त डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर: डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने पीएमसीएच परिसर में गायनेकोलोजी डिपार्टमेंट, एनेस्थीसिया, ईएनटी, आई बिल्डिंग एंड जनरल मेडिसिन एंड पेड्यिाट्रिक डिपार्टमेंट को डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व में उपलब्ध संसाधनों के अतिरिक्त डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसलिए धनबाद पीएमसीएच परिसर के उपरोक्त विभाग को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है।

वहां आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुरूप सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएमसीएच प्रबंधन को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। साथ ही भवन में आवश्यक सिविल कार्य, पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई, नेट कनेक्टिविटी, पारा चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें